फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: River drains overflow due rain, woman killed wall collapse in Udhampur

जम्मू-कश्मीर: बारिश से नदी नालों में उफान, उधमपुर में दीवार गिरने से महिला की गई जान, डोडा में पुल बहा

Sat, 29 Jul 2023 03:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 03:01 AM IST
सार

भारी भूस्खलन से राजोरी-रियासी-रामबन रोड बंद हो गया है। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। रियासी जिले के चासाना इलाके में भी भूस्खलन से बुद्धल-रियासी मार्ग अवरुद्ध हो गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: River drains overflow due rain, woman killed wall collapse in Udhampur
अखनूर की गढ़खाल तहसील में भूमि कटाव को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। उधमपुर के रामनगर इलाके में कच्चे घर की दीवार गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गए। राजोरी के थन्नामंडी में मकान और पशुशाला गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुंछ जिले के मेंढर में भी एक घर की छत गिर गई। मजालता में डल नाले का जलस्तर बढ़ने से कई स्कूली विद्यार्थी फंस गए थे, जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हुई। डोडा के कलजुगासर इलाके में बाढ़ से एक फुट ओवरब्रिज बह गया। इससे दर्जनभर गांवों का गंदोह तहसील से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


भारी भूस्खलन से राजोरी-रियासी-रामबन रोड बंद हो गया है। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। रियासी जिले के चासाना इलाके में भी भूस्खलन से बुद्धल-रियासी मार्ग अवरुद्ध हो गया। डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, पुंछ, जम्मू जिले में भी भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांबा और कठुआ के पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण तवी, चिनाब, बसंतर और उज्ज सहित कई नदी-नाले उफान पर हैं। 

आज भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार 

प्रशासन ने लोगों को इनके किनारे न जाने की हिदायत दी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर यातायात जाम 

शुक्रवार को भी जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भारी यातायात जाम रहा। प्रवेशद्वार लखनपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक चालकों का कहना है कि तरनाह पुल क्षतिग्रस्त होने और यातायात को हीरानगर की लिंक रोड पर मोड़ने के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों से भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed