{"_id":"63fa6e45d17c9c4bf3001c76","slug":"jammu-kashmir-rise-in-mercury-amid-clear-weather-in-the-state-chances-of-rain-today-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : प्रदेश में साफ मौसम के बीच आया पारे में उछाल, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : प्रदेश में साफ मौसम के बीच आया पारे में उछाल, आज बारिश के आसार
Sun, 26 Feb 2023 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Srinagar Rain file pic
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आया है। जम्मू के साथ कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि रात में अभी ठंड का अहसास कायम है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि एक मार्च को कुछ हिस्सों में मौसम ज्यादा खराब होने की संभावना है। उधर, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, गुलमर्ग में माइनस 1.0, लेह में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप में तपिश बढ़ गई है। हालांकि सुबह और रात में अभी ठंड कायम है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 27.1 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में अधिकतम पारा सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 21.6, बटोत में सामान्य से 8.3 डिग्री चढ़कर 21.2, कटड़ा में सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 26.8 और भद्रवाह में सामान्य से 9.0 डिग्री चढ़कर 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।