फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Research student of SMVDU alleges management not getting justice sexual harassment case

जम्मू कश्मीर: एसएमवीडीयू की शोध छात्रा ने लगाया आरोप, यौन उत्पीड़न केस में प्रबंधन से नहीं मिल रहा न्याय

Mon, 20 Feb 2023 02:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 02:34 AM IST
सार

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा की छात्रा का आरोप है कि उत्पीड़न मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी शिक्षक बाकायदा पढ़ा रहा है और उसे वेतन भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Research student of SMVDU alleges management not getting justice sexual harassment case
SMVDU Katra - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा के स्कूल ऑफ बिजनेस विभाग की एक शोध छात्रा ने यौन और मानसिक उत्पीड़न मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शोध छात्रा का आरोप है कि उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


उधर, मामले में एसएमवीडीयू के उप कुलपति प्रो. आरके सिन्हा का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। शोध छात्रा का दावा है कि विश्वविद्यालय की कैश कमेटी ने जनवरी में जिम्मेदार अधिकारियों को इस मामले में अपनी संस्तुति दे दी थी।
विज्ञापन


इसमें पीड़ित छात्रा को पांच लाख रुपये मुआवजा और आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की सिफारिश की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी शिक्षक बाकायदा पढ़ा रहा है और उसे वेतन भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि वह शोधकार्य से विश्वविद्यालय में जब जाती तो आरोपी उसे परेशान करता है। इसकी प्रशासन को भी जानकारी है। छात्रा का कहना है कि राजभवन से विश्वविद्यालय तक बात पहुंचाने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा। अगर उसे परिसर में या बाहर कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन और आरोपी शिक्षक होगा।


इस मामले में बोलने के लिए वह अधिकृत नहीं हैं, विश्वविद्यालय के कुछ नियम हैं। इस बारे में उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं। - डॉ. शारदा एम पोटूकूची, कैश कमेटी की अध्यक्ष एवं प्रिसाइडिंग अधिकारी,एसएमवीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed