{"_id":"643a851554cf2962610a55cb","slug":"jammu-kashmir-removed-silt-from-canal-and-put-roadside-causing-trouble-to-passers-by-and-drivers-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: नहर से निकाली गाद, सड़क किनारे लगा दिए ढेर, धूल ने राहगीरों और वाहन चालकों की नाक में किया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: नहर से निकाली गाद, सड़क किनारे लगा दिए ढेर, धूल ने राहगीरों और वाहन चालकों की नाक में किया दम
Sat, 15 Apr 2023 04:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 04:36 PM IST
सार
गांव रत्तियां के रहने वाले रंजीत सिंह ने बताया कि नहर में पानी छोड़ने से पहले हर साल गाद निकाली जाती है। इसे दूसरी जगह डालने के बावजूद सड़क किनारे ही ढेर लगा दिए गए हैं। इससे पूरे इलाके लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जम्मू में सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नहरों में सफाई के नाम औपचारिकताएं मात्र की गई हैं। पहले तो गंदगी साफ किए बिना ही पानी छोड़ दिया गया। न ही नहरों से ठीक तरह से गाद निकाली गई। जबकि जिन जगहों से गाद निकाली भी गई, उसके नहर और सड़क किनारे ही ढेर लगा दिए गए।
विज्ञापन
आलम यह है कि अब धूल उड़ती है और हादसे होने का डर बना रहता है। मीरां साहिब के रत्तियां गांव के पास नहर के किनारे गाद के ढेर लगे हैं। हर रोज वाहनों की आवाजाही से गाद से उड़ने वाली धूल लोगों की नाक में दम कर रही है।
विज्ञापन
गांव रत्तियां के रहने वाले रंजीत सिंह का कहना है कि नहर में पानी छोड़ने से पहले हर साल गाद निकाली जाती है। गाद तो निकाल दी गई है, लेकिन इसे कहीं और जगह फेंकने के बजाय नहर और सड़क किनारे ही ढेर लगा दिए गए हैं। क्योंकि रात को नहर के पास रोशन भी नहीं है।
विज्ञापन
इस वजह से हादसे होने की आशंका बनी रहती है। राहगीर निर्मल कुमार का कहना है कि दिन में भी गाद से इतनी धूल उड़ती है कि पास से गुजरना मुश्किल हो जाता है। वह हर रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। बता दें कि रणबीर नहर कई जगहों से होकर गुजरती है।
गांव मरालियां के रहने वाले किसान नेता किशोर कुमार भी इसका कड़ा विरोध जता चुके हैं। चीफ इंजीनियर मनोज गुप्ता का कहना है कि नहरों से गाद अच्छे से निकाली गई है। जल्द ही इसे उठाकर सही जगह ठिकाने लगाया जाएगा।