फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: Recruitment of Police Sub Inspector cancelled, CBI will investigate

जम्मू-कश्मीर : पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, सीबीआई करेगी जांच, 1200 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

Sat, 09 Jul 2022 05:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 05:07 PM IST
सार

भर्ती में धांधली की शिकायतों पर गठित की गई जांच समिति के उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। छह जुलाई को गृह सचिव आरके गोयल के नेतृत्व वाली समिति ने उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।

विज्ञापन
jammu kashmir: Recruitment of Police Sub Inspector cancelled, CBI will investigate
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टरों के 1200 पदों की भर्ती को उप राज्यपाल प्रशासन ने रद्द कर दिया है। भर्ती में हुई धांधली की जांच सीबीआई करेगी। पुलिस एसआई के 1200 पदों पर भर्ती नए सिरे से की जाएगी। सरकार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द

भर्ती में धांधली की शिकायतों पर गठित की गई जांच समिति के उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। छह जुलाई को गृह सचिव आरके गोयल के नेतृत्व वाली समिति ने उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन

97 हजार युवाओं ने भर्ती की लिखित परीक्षा दी

इसमें सिफारिश की गई कि चयन सूची को रद्द कर इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। चार जून को चयन सूची जारी की गई थी। 97 हजार युवाओं ने भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। सूची जारी होने के तीन दिन बाद ही यह सवालों के घेरे में आ आ गई। उप राज्यपाल ने ट्विटर हैंडल पर एसआई भर्ती रद्द किए जाने की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 एलजी कार्यालय का ट्वीट

जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द कर दी गई है और चयन प्रक्रिया में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। यह हमारे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में पहला बड़ा कदम है और सरकार जल्द ही नई भर्ती के लिए भविष्य की कार्रवाई तय करेगी।

 एलजी ने दस जून को दिए थे धांधली की जांच के आदेश

उप राज्यपाल ने 10 जून को भर्ती में धांधली की जांच के आदेश दिए थे। सरकार तक यह बात पहुंच चुकी थी कि भर्ती में धांधली हुई है। परीक्षा के लिए पेपर लीक हो गया। इसके लिए बड़े स्तर पर पैसे के लेन देन की बात भी सामने आई। उप राज्यपाल ने गृह सचिव आर के गोयल, कानून विभाग के सचिव अचल सेठी और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मनोज द्विवेदी को समिति में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed