{"_id":"62c9685472e2e555092c298e","slug":"jammu-kashmir-recruitment-of-police-sub-inspector-cancelled-cbi-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, सीबीआई करेगी जांच, 1200 पदों के लिए हुई थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, सीबीआई करेगी जांच, 1200 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
Sat, 09 Jul 2022 05:07 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 05:07 PM IST
सार
भर्ती में धांधली की शिकायतों पर गठित की गई जांच समिति के उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। छह जुलाई को गृह सचिव आरके गोयल के नेतृत्व वाली समिति ने उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टरों के 1200 पदों की भर्ती को उप राज्यपाल प्रशासन ने रद्द कर दिया है। भर्ती में हुई धांधली की जांच सीबीआई करेगी। पुलिस एसआई के 1200 पदों पर भर्ती नए सिरे से की जाएगी। सरकार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द
भर्ती में धांधली की शिकायतों पर गठित की गई जांच समिति के उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। छह जुलाई को गृह सचिव आरके गोयल के नेतृत्व वाली समिति ने उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
97 हजार युवाओं ने भर्ती की लिखित परीक्षा दी
इसमें सिफारिश की गई कि चयन सूची को रद्द कर इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। चार जून को चयन सूची जारी की गई थी। 97 हजार युवाओं ने भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। सूची जारी होने के तीन दिन बाद ही यह सवालों के घेरे में आ आ गई। उप राज्यपाल ने ट्विटर हैंडल पर एसआई भर्ती रद्द किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन