फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Recruitment examinations to start after Diwali JKSSB has released probable date

जम्मू कश्मीर: दिवाली के बाद होगा भर्ती परीक्षाओं का आगाज, JKSSB ने जारी की संभावित तिथि

Mon, 23 Oct 2023 05:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 05:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने भर्ती परीक्षाओं को शुरू करने का फैसला किया है। दिवाली से ठीक छह दिनों के बाद भर्ती परीक्षा लेने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Recruitment examinations to start after Diwali JKSSB has released probable date
परीक्षा - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने भर्ती परीक्षाओं को शुरू करने का फैसला किया है। दिवाली से ठीक छह दिनों के बाद भर्ती परीक्षा लेने की तैयारी की है। जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा के लिए संभावित तिथि भी जारी की है। हालांकि भर्ती परीक्षा सीबीटी या ओएमआर पर होगी, परीक्षा एप्टेक या कोई अन्य भर्ती एजेंसी लेगी, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और अभ्यार्थियों में भी असंजम बना हुआ है।

विज्ञापन


जेकेएसएसबी ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) यूटी कैडर के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए एडवांस नोटिस जारी किया है। एडवांस नोटिस जारी करने के बाद भी अभ्यर्थी जेकेएसएसबी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रश्न पूछ रहे हैं, लेकिन जेकेएसएसबी द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। अमर उजाला ने इस संबंध में जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक रियाज अहमद मलिक को फोन और मैसेज किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर सिविल के पद भरने के लिए 2022 में अधिसूचना जारी हुई थी। एक साल बाद जेकेएसएसबी इन पदों पर भर्ती करवाने की तैयारी कर रहा है। वहीं दिसंबर से पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा करवाने की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed