{"_id":"653664cdffa741b6fd01ea45","slug":"jammu-kashmir-recruitment-examinations-to-start-after-diwali-jkssb-has-released-probable-date-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: दिवाली के बाद होगा भर्ती परीक्षाओं का आगाज, JKSSB ने जारी की संभावित तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: दिवाली के बाद होगा भर्ती परीक्षाओं का आगाज, JKSSB ने जारी की संभावित तिथि
Mon, 23 Oct 2023 05:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:49 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने भर्ती परीक्षाओं को शुरू करने का फैसला किया है। दिवाली से ठीक छह दिनों के बाद भर्ती परीक्षा लेने की तैयारी की है।
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने भर्ती परीक्षाओं को शुरू करने का फैसला किया है। दिवाली से ठीक छह दिनों के बाद भर्ती परीक्षा लेने की तैयारी की है। जेकेएसएसबी ने भर्ती परीक्षा के लिए संभावित तिथि भी जारी की है। हालांकि भर्ती परीक्षा सीबीटी या ओएमआर पर होगी, परीक्षा एप्टेक या कोई अन्य भर्ती एजेंसी लेगी, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और अभ्यार्थियों में भी असंजम बना हुआ है।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) यूटी कैडर के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए एडवांस नोटिस जारी किया है। एडवांस नोटिस जारी करने के बाद भी अभ्यर्थी जेकेएसएसबी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रश्न पूछ रहे हैं, लेकिन जेकेएसएसबी द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। अमर उजाला ने इस संबंध में जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक रियाज अहमद मलिक को फोन और मैसेज किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर सिविल के पद भरने के लिए 2022 में अधिसूचना जारी हुई थी। एक साल बाद जेकेएसएसबी इन पदों पर भर्ती करवाने की तैयारी कर रहा है। वहीं दिसंबर से पंचायत सचिव की भर्ती परीक्षा करवाने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन