रणजी ट्रॉफीः छह साल बाद रणजी के क्वॉटर फाइनल में पहुंचा जम्मू-कश्मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने छह साल के लंबे सफर बाद क्वॉटर फाइनल में प्रवेश किया है। प्रदेश की टीम की यह दूसरी बार सफलता है। इससे पहले 2014 में टीम ने क्वॉटर फाइनल तक का सफर तय किया था। 2001 में टीम प्री-क्वॉटर फाइनल में भी पहुंची थी।
टीम एलीट ग्रुप- सी में 39 अंक के साथ टॉप पर बनी रही। अब टीम की क्वॉटर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के साथ 20 फरवरी को भिड़ंत होगी। अभी तक मैच के जम्मू में होने की संभावना जताई जा रही है। परवेज रसूल की कप्तानी में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर की टीम ने क्वाटर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
हमने सकारात्मक रूप में खेलते हुए क्वॉटर फाइनल तक का सफर तय किया है। यह टीम संयुक्त प्रयास है इसलिए सबको इसका श्रेय जाता है। गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने बेहतर खेला।
परवेज रसूल, कप्तान, जम्मू-कश्मीर टीम
इरफान पठान की मौजूदगी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है- रणजीत
क्वॉटर फाइनल में पहुंचने तक का सफर शानदार रहा। हरियाणा के खिलाफ हमने कुछ गलतियां की जिनके कारण हार मिली। क्वॉटर फाइनल में हम सुधार के साथ उतरेंगे।
मिलाप मेवाड़ा, कोच, जम्मू-कश्मीर टीम
टीम को क्वॉटर फाइनल में पहुंचने पर बधाई। कप्तान परवेज रसूल और मेंटर इरफान की मौजूदगी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
- रणजीत कालरा, पूर्व रणजी खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर
नौ मुकाबलों में टीम का सफर
- उत्तराखंड को 253 रन हराया।
- महाराष्ट्र को 54 रन से हराया।
- असम के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
- झारखंड को एक पारी और 27 रन से हराया।
- सर्विसेज को 173 रने हराया।
- ओडिशा को चार विकेट से हराया।
- छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
- त्रिपुरा को 329 से हराया।
- हरियाणा से दो विकेट से हार मिली ।