{"_id":"615e8ea58ebc3e61f2343df8","slug":"jammu-kashmir-rana-met-farooq-and-umar-speculation-did-not-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फारूक और उमर से राणा ने की मुलाकात, अटकलों को नहीं लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फारूक और उमर से राणा ने की मुलाकात, अटकलों को नहीं लगा विराम
Thu, 07 Oct 2021 11:37 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:37 AM IST
सार
दो घंटे चली मुलाकात में पार्टी छोड़ने की चर्चाओं पर हुई बात, मान मनौव्वल भी चला। पार्टी छोड़ने की कयासबाजी को खारिज नहीं किया, बोले-अब भी नेकां का ही हिस्सा।
विज्ञापन
देवेंद्र राणा, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि लगभग दो घंटे चली बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ पार्टी छोड़ने की अटकलों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
साथ ही मान मनौव्वल का दौर भी चला। मुलाकात के बाद फारूक के घर के बाहर पत्रकारों के पूछने पर कहा कि अभी जब वे आपसे बात कर रहे हैं तो वे नेकां का ही हिस्सा हैं। फारूक व उमर से मिलकर खुशी होती है। कोई बात होगी तो आप पत्रकारों को जरूर बताएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे शोक संवेदना जताने के लिए यहां आए थे। हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज नहीं किया। इस वजह से राजनीतिक हलकों में अब भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में वे पार्टी छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
सूत्र बताते हैं कि गुरुवार को वे कोल कंडोली मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। कटड़ा में मां वैष्णो देवी की आरती में शामिल होंगे। इसके बाद वे आने वाले दिनों में अपने नए कदम के बारे में एलान कर सकते हैं। चर्चा है कि वे नेकां छोड़ भाजपा का दामन थामेंगे।