{"_id":"665c57b2f0bb01381f06af93","slug":"jammu-kashmir-rajouri-two-held-with-over-two-kg-heroin-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी में नशे की बड़ी खेप जब्त, दो किलो हेरोइन के साथ दो पूर्व पोटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी में नशे की बड़ी खेप जब्त, दो किलो हेरोइन के साथ दो पूर्व पोटर गिरफ्तार
Sun, 02 Jun 2024 04:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:59 PM IST
सार
राजोरी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की दो किलोग्राम हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजोरी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की दो किलोग्राम हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ठंडी कासी गांव के सज्जाद हुसैन और चिट्टी बकरी के फतेह मोहम्मद को शनिवार शाम को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने चिंगस सेक्टर के पर्रान गांव से प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर सीमावर्ती निवासी हैं और पहले सुरक्षा बलों के साथ पोटर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की स्थलाकृति से अच्छी तरह वाकिफ हैं और मादक पदार्थों की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे।
विज्ञापन