{"_id":"61b112621d9b47392c2ccfe1","slug":"jammu-kashmir-railway-development-city-reporter-news-jmu2494544118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से पांच जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित बोगियों की बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से पांच जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित बोगियों की बहाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन से चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में 10 दिसंबर से अनारक्षित बोगियों की बहाली होगी। यानी अब यात्रियों को अनारक्षित कोच में सफर करने के लिए सीट का आरक्षण नहीं करवाना पड़ेगा। यात्री जरनल टिकट काउंटर से टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। रेलवे ने दो साल बाद कोविड से पहले वाली स्थिति फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में लगे अनारक्षित कोच में अब अनारक्षित टिकट की बिक्री भी शुरू की जाएगी।
इन कोच में बिना बुकिंग टिकट से सफर से यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे पहले ट्रेनों में अनारक्षित कोच को डी1 और डी2 के रूप में लगाता था, जिसमें सफर करने के लिए यात्रियों को निचली वाली सीट की बुकिंग करवानी पड़ती थी। अब दो साल से जम्मू रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े जरनल टिकट काउंटर फिर से शुरू हो जाएंगे। अब द्वितीय श्रेणी व दिव्यांग अनुकूल द्वतीय श्रेणी वाले सभी वर्तमान कोच अनारक्षित श्रेणी में संचालित किया जा जाएगा।
--
इन ट्रेनों में सुविधा हुई शुरू
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस, जम्मू तवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जंक्शन, जम्मू तवी- ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेनों में उक्त सुविधा मिलेगी।