{"_id":"64c4a29878bb5b32dd08e1bc","slug":"jammu-kashmir-raid-on-narco-terror-in-poonch-sia-team-took-action-at-four-places-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नारको टेरर को लेकर छापेमारी, एसआईए की टीम ने एक साथ चार जगहों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नारको टेरर को लेकर छापेमारी, एसआईए की टीम ने एक साथ चार जगहों पर की कार्रवाई
Sat, 29 Jul 2023 10:54 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:54 AM IST
सार
पुंछ में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नारको टेरर को लेकर चार स्थानों पर कार्रवाई की। नारको आतंकी रफी लाल की निशानदेही पर यह छापेमारी की गई। इससे पहले नौशेरा में करोड़ों की हेराइन पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
SIA (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नारको टेरर को लेकर एक साथ चार जगहों पर छापेमारी की गई। टीम ने नारको टेरर में शामिल रफी लाला को साथ लेकर यह कार्रवाई की। अचानक सुबह हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक एसआईए की टीम को नशे की बिक्री की जानकारी मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने नौशेरा सब डिवीजन के झांगड़ इलाके में नियंत्रण रेखा पर नशीले पदार्थों की तस्करी को नाकाम करते हुए 8 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की ।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजोरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि झांगड़ इलाके में नशे की एक बड़ी खेप पहुंच चुकी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और बीएसएफ ने इलाके की घेराबंदी कर व्यापक स्तर पर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान एक स्थान से नशीले पदार्थों के पांच पैकेट मिले,जिनका वजन 8 किलो 960 ग्राम था। इसे सुरक्षाबलों ने जब्त कर लिया। नौशेरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि एलओसी पर इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी नशा तस्करी के प्रयास की ओर इशारा करती है। इस प्रयास को सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते नाकाम कर दिया गया है।
पुलिस तार जोड़ने में जुटी
पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि नशे की यह खेप कहां से और किस माध्यम से यहां पहुंची थी। किस व्यक्ति ने इसे यहां छिपाया था और किसके माध्यम से यह आगे भेजी जानी थी।