{"_id":"6466f9c7d04a885f9d0f12b7","slug":"jammu-kashmir-punjab-narco-terrorism-alliance-of-drug-smugglers-and-terrorists-become-new-challenge-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने बदला तरीका: नशे के कारोबार में ड्रोन के साथ आतंकवाद की भी एंट्री, ये मामले आए पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों ने बदला तरीका: नशे के कारोबार में ड्रोन के साथ आतंकवाद की भी एंट्री, ये मामले आए पकड़ में
Fri, 19 May 2023 09:53 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 09:53 AM IST
सार
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन भेजी जाती है। ड्रोन इसे एक चुनी हुई जगह पर फेंक देता है। इसके बाद एक शख्स मौके पर पहुंचता है और सप्लाई उठाकर दूसरी जगह पर जाकर रख देता है।
विज्ञापन
नशे की खेप और हथियार बरामद (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब और जम्मू-कश्मीर के नशा तस्करों और एवं आतंकियों का गठजोड़ बड़ी चुनौती बन गया है। अहम बात यह है कि जिस तरह से आतंकी गतिविधियां चलाई जा रही हैं, उसी तरह नारको आतंकवाद का नेटवर्क भी काम कर रहा है। आतंकी यहां गोला बारूद, हथियार और पैसा ड्रोन के जरिए मंगवा रहे हैं, उसी तरह नशा तस्कर भी नशे की सप्लाई ड्रोन के जरिए मंगवा रहे हैं। यहीं नहीं, नशा तस्कर ठीक उसी पैटर्न पर सप्लाई ले रहे हैं, जैसे आतंकी हथियारों की सप्लाई ले रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन भेजी जाती है। ड्रोन इसे एक चुनी हुई जगह पर फेंक देता है। इसके बाद एक शख्स मौके पर पहुंचता है और सप्लाई उठाकर दूसरी जगह पर जाकर रख देता है। इसके बाद एक और शख्स आता है और सप्लाई उठाकर ले जाता है।
सप्लाई ले जाने के बाद वह फिर से एक जगह रख देता है, यहां से दूसरा उठा लेता है। यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान और पंजाब एवं जम्मू कश्मीर की जेल में बैठे आतंकी और बड़े नशा तस्कर मिलकर चला रहे हैं। अहम बात यह है कि सप्लाई लेने और देने में शामिल तमाम लोगों को एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन
वह लोग पाकिस्तान में बैठे दो हैंडलरों के सीधे संपर्क से काम कर रहे हैं। ऐसा करने से वह आसानी से पकड़ में नहीं आते। दिल्ली में गिरफ्तार पंजाब के तस्कर, उड़ी में गिरफ्तार पंजाब के तस्कर, जम्मू के नरवाल में पकड़े तीन नशा तस्कर, माधोपुर में पकड़े पंजाब के तस्कर, उधमपुर में गिरफ्तार पंजाब के तस्कर से जब पूछताछ हुई, तब सामने आया कि नशा तस्करी में आतंकियों से लेकर तस्कर तक शामिल हैं। पंजाब के तस्कर कश्मीर के तस्करों के संपर्क में हैं और पाकिस्तान हैंडलरों के कहने पर काम कर रहे हैं।
पहला मामला
3 अगस्त 2022 को उधमपुर में पंजाब का ट्रक चालक जगतार सिंह गिरफ्तार हुआ। इसके पास से 1.91 करोड़ रुपये मिले। पूछताछ में पता चला कि वह आतंकियों के संपर्क में था। कश्मीर कुपवाड़ा के एक नशा तस्कर के संपर्क में था। वह ड्रोन से आने वाली सप्लाई कश्मीर से लेकर पंजाब भेजता था।
दूसरा मामला
3 मार्च 2023 को पुंछ में रफी लाल पकड़ा। इसके पास से नशे का सामान और गोला बारूद मिला। वह पंजाब में मौजूद नशा तस्करों के संपर्क में था और आतंकियों के साथ भी मिला हुआ था।
तीसरा मामला
24 जुलाई 2022 तीन तस्कर जम्मू के नरवाल में 12 किलो हेरोइन और 14 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा। पता चला है कि इनको सप्लाई पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी।
चौथा मामला
12 मई 2023 को दिल्ली में पंजाब के तीन तस्कर गिरफ्तार किए। इनके संपर्क में पंजाब का एक अन्य तस्कर भी था। जो कश्मीर के उड़ी में मौजूद नशा तस्करों के संपर्क में था। यह सब लोग पाकिस्तान में मौजूद आतंकी हैंडलरों की मदद से तस्करी कर रहे थे।