{"_id":"63e9f812a930676e6c0d0f3d","slug":"jammu-kashmir-pulwama-police-arrested-two-terrorist-associate-in-pulwama-weapons-also-recovered-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुलवामा में दो आतंकी मददगारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में दो आतंकी मददगारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Mon, 13 Feb 2023 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 03:51 PM IST
सार
पुलवामा में पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को दो आतंकी मददगारों को पकड़ने में सफलता मिली है। टीम ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों मददगार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हथियारों की खेप की डिलीवरी से जुड़े एक विशेष इनपुट पर कार्य करते हुए पुलिस और सेना की 55 आरआर ने सयुंक्त टीम का गठन किया। टीम को विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर गुप्त रूप से तैनात किया गया। इस दौरान दो स्कूटी सवार संदिग्ध खेप बैग के साथ घूमते देखे गए। गुप्त दल ने दोनों को दबोच लिया और उनसे खेप बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने नैना निवासी शौकत अहमद डिगू पुत्र अब्दुल वहाब डिगू बताया है। शौकत पेशे से चालक है। दूसरा आरोपी नाबालिग है और सेथर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान शौकत ने खुलासा किया कि वह जेल में बंद ओजीडब्ल्यू फिरदौस अहमद भट के संपर्क में था, जो वर्तमान में केंद्रीय जेल राजौरी में बंद है। वह जैश-ए-मोहम्मद संगठन के लिए काम कर रहा था। पुलिस को आरोपियों के पास से 25 चीनी ग्रेनेड, एक पिस्तौल, 2 पिस्टल मैगजीन, 230 कारतूस, 10 एके मैगजीन और 300 एके कारतूस मिले हैं। मामले में पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन