जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में अधिकारियों के बलिदान पर जगह-जगह प्रदर्शन, किश्तवाड़ पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू में अलग-अलग जगहों पर एकत्रित होकर विभन्न संगठनों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शहर के रानीपार्क में शिव सेना डोगरा फ्रंट ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनाग मुठभेड़ में तीन सुरक्षा अधिकारियों की बलिदान के खिलाफ जम्मू में गुरुवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न संगठनों ने जम्मू में अलग-अलग जगहों पर एकत्रित होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जम्मू शहर के रानीपार्क में शिव सेना डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किया। जम्मू बार एसोसिएशन में भी अनंतनगा मुठभेड़ में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
डोगरा फ्रंट ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ करवाकर पाकिस्तन जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके इन मंसूबों को सुरक्षाबल कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे। भारत मां के तीन वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्हें हम नमन करते हैं। हमें विश्वास है कि सुरक्षाबल जल्द ही उनके बलिदान का बदला लेंगे।
युवा राजपूत सभा ने जम्मू शहर के डोगरा चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अनंतनाग में शहीद हुए तीनों सुरक्षा अधिकारियों को वे सभी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भी नापाक साजिशें रच रहा है। आए दिन पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर घुसपैठ कराई जा रही है। बहादुर सुरक्षाबल आतंकियों की हर चाल को विफल कर रहे हैं। जल्द ही अनंतनाग हमले के दोषियों को सुरक्षाबलों द्वारा उनके किए सजा दी जाएगी। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आरएस पुरा में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका। समाज सेवक एवं भाजपा नेता इंद्रजीत सूदन की अध्यक्षता में कस्बे के पुराना पिंड चौक में प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जल्द सर्जिकल स्ट्राइक की जाए और जितने भी आतंकवादी कैंप चल रहे हैं उन्हें नष्ट किया जाए।
#WATCH | J&K: BYJM workers hold a protest and raise slogans against Pakistan in Jammu over the death of Colonel Manpreet Singh, Major Ashish Dhonak and DSP Humayun Bhat during an encounter with terrorists in Anantnag yesterday. pic.twitter.com/TkHzQd82u9
— ANI (@ANI) September 14, 2023
किश्तवाड़ पुलिस ने बिलदानी डीएसपी हुमायूं भट्ट की दी श्रद्धांजलि
किश्तवाड़ में पुलिस की तरफ से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हुमायूं भट्ट को समर्पित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों ने बहादुर नायक डीएसपी हुमायूं भट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने कहा कि डीएसपी हुमायूं भट ने देश की रक्षा के लिए अटूट साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। आम लोगों के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा हमेशा हमारे दिलों में अंकित रहेगी। उन्होंने कहा कि कि डीएसपी हुमायूं भट समर्पण और वीरता का एक शानदार उदाहरण थे। उनका बलिदान हमें उन जोखिमों की याद दिलाता है, जिनका सामना सुरक्षाकर्मी देश की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोजाना करते हैं। हम अपनी उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दुख की घड़ी में वे सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
ये भी पढ़ें- हुमायूं भट: भर आई हर आंखें... DSP को राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई, उपराज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि
उधमपुर-रामनगर में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
उधमपुर में व्यापार मंडल ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। वहीं, रामनगर कस्बे में स्थानीय लोगों ने श्रीनगर में आतंकियों के हमले में दो सैना व एक जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी के शहीद होने पर पाकिस्तान का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। गुरुवार दोपहर ठीक एक बजे बस स्टैंड में स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाकर रोष प्रकट किया और बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पवन देव सिंह ने बताया कि बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी बलिदानी हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आए दिन आतंकियों द्वारा हमले किए जा रहे हैं और जवान शहीद हो रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत ही दुख की बात है और पाकिस्तान द्वारा बार-बार इस तरह की कायराना हरकत की जा रही है जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मोदी सरकार से मांग करते हैं कि दोबारा से सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। ताकि पाकिस्तान इस तरह की कायराना हरकतों से बाज आए और हमारे जवान शहीद ना हो।
ये भी पढ़ें- राजोरी मुठभेड़: शहीद रवि की दिसंबर में थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां, अब हर आंख नम; पंचतत्व में विलीन