फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Preparation to open summer zone schools in the state from February 20, after improving the corona situation, the education department sent a proposal

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 20 फरवरी से समर जोन के स्कूलों को खोलने की तैयारी,  कोरोना स्थिति में सुधार के बाद शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव 

Fri, 11 Feb 2022 10:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 10:41 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद प्रशासन ने कई तरह की पाबंदियां खत्म कर दी है। अब समर जोन के स्कूलों को खोलने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले 10वीं व 12वीं के छात्रों को बुलाया जाएगा। इसके बाद 11वीं, 9वीं और आठवीं के विद्यार्थियों को मिलेगा मौका। स्थिति नियंत्रित रही तो मार्च से छोटे बच्चे भी स्कूल जाएंगे। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Preparation to open summer zone schools in the state from February 20, after improving the corona situation, the education department sent a proposal
school - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अन्य राज्यों की तरह अब जम्मू-कश्मीर सरकार भी स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में 20 फरवरी से समर जोन के स्कूल खोलने का प्रस्ताव है। इसके तहत पहले 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल बुलाया जाएगा। इसके बाद 11वीं, नौवीं और आठवीं के छात्रों को मौका दिया जाएगा। स्थिति सामान्य रही तो मार्च से छोटे बच्चों के लिए भी स्कूल खोले जाएंगे। जबकि विंटर जोन में स्कूल मार्च से खोलने की तैयारी है।

विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इस प्रस्ताव की समीक्षा करने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग मंजूरी देगा।  स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। काफी समय से स्कूल बंद होने के कारण अब अभिभावक भी स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

हमने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हाल में 15 दिन में स्कूलों को खोलने का संकेत दिया है। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को कोरोना संबंधी सभी नियमों का प्लन करना होगा। टीके की दोनों खुराक लगवा चुके बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। स्कूल में मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निजी स्कूल एसोसिएशन व शिक्षक संघ भी कर रहे हैं मांग 

निजी स्कूल एसोसिएशन और विभिन्न शिक्षक संघ सरकार से अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ ने सरकार से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा की तर्ज पर स्कूल खोलने की मांग की है।

 

जनवरी में बंद किए थे 10वीं व 12वीं के स्कूल 

कोरोना संक्रमण के कारण कई माह तक बंद रहने के बाद 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 20 सितंबर 2021 को स्कूल खोले गए थे। ये स्कूल मार्च 2020 से बंद चल रहे थे। परंतु जनवरी 2022 में संक्रमण बढ़ने के बाद इन स्कूलों को फिर बंद कर दिया गया था। 


 

स्कूलों को खोलने की तैयारी चल रही है। चरणबद्ध रूप से सभी कक्षाओं को ऑफलाइन मोड पर लाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में बच्चों को बुलाया जाएगा। -बीके सिंह, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed