फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Poonch Bhatadudiyan shelling, security forces took charge, directed people to stay indoors

जम्मू कश्मीर: पुंछ के भाटादूडियां में गोलाबारी के बाद तलाशी अभियान, लोगों को घरों के भीतर रहने के निर्देश

Sun, 21 May 2023 09:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क,पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 09:00 AM IST
सार

पुंछ के मेंढर में 20 अप्रैल को सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद लगातार पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Poonch Bhatadudiyan shelling, security forces took charge, directed people to stay indoors
पुरानी पुंछ में सर्च ऑपरेशन के दौरान - फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार

पुंछ जिले के मेंढर उपजिला में भाटादूडियां और तोता गली के निकटवर्ती केरी क्षेत्र में रविवार तड़के सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के संदिग्ध गोलीबारी की घटना सामने आई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब दो घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई।

विज्ञापन


इस गोलीबारी के दौरान उजाला होने पर सुरक्षा बलों ने इलाकों की मस्जिदों से एनांउसमेंट करवा लोगों को घरों के भीतर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेना ने मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। 
विज्ञापन


पुंछ के मेंढर में 20 अप्रैल को सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद लगातार पूरे इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है। सुरक्षाबलों ने भाटादूड़ियां, नाढ़खास और तोता गली के जंगलों में अपना अभियान जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे इलाके को सेना, पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के साथ कमांडो खंगालने में जुटे हैं। सुरक्षाबलों ने हमले के करीब 230 संदिग्धों से पूछताछ की है। इनमें से आतंकियों के छह मददगारों की पुष्टि हुई है। जिन्होंने हमलावर आतंकियों का सहयोग किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed