फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,politcal news

कांग्रेस ने रजनी पाटिल के दौरे की तेज कीं तैयारियां

विज्ञापन
jammu kashmir,politcal news
जम्मू। आगामी विधानसभा चुनाव और परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) जेएंडके की प्रभारी व सांसद रजनी पाटिल जम्मू-कश्मीर के छह दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वह संगठनात्मक मामलों के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में शुरू हो रहे डिजिटल सदस्यता अभियान की तैयारियों का जायजा लेंगी। परिसीमन की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद उनका प्रदेश का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार प्रदेश प्रभारी पाटिल आठ से 13 मार्च तक दौरे पर रहेंगी। इसमें पहले चार दिन जम्मू और बाकी कश्मीर में रहेंगी। वह पार्टी के डीडीसी अध्यक्षों, पूर्व विधायकों से संगठनात्मक मामलों पर फीडबैक लेंगी। प्रदेश में जिला स्तर की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगी। उनका जम्मू में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम में शिरकत करना प्रस्तावित है। उनका श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में 12 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करना भी प्रस्तावित है। इस दौरे में परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस रिपोर्ट का पहले ही विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed