फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Police will get increased Hardship allowance from 1st January, order released

J&K पुलिस में जितनी ज्यादा रिस्क भरी पोस्टिंग उतना मिलेगा पैसा,हार्डशिप अलाउंस बढ़ाने का आदेश जारी

Wed, 16 Jan 2019 09:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 16 Jan 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
  • वित्त विभाग ने जारी किया अधिकारिक आदेश
  • 75 हजार पुलिस कर्मियों को लाभ मिलेगा
  • एक जनवरी से प्रभावी 
  • पुलिस कर्मियों के बेसिक वेतन पर मिलेगा अलाउंस
loader
Jammu Kashmir Police will get increased Hardship allowance from 1st January, order released
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

पुलिस कर्मियों के बढ़ाए गए हार्डशिप अलाउंस का अधिकारिक आदेश जारी किया गया है। वित्त विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किया। एक जनवरी से कर्मियों को यह अलाउंस मिलेगा। 75 हजार पुलिसकर्मियों को इससे लाभ मिलना है।


राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक में पुलिस कर्मियों के लिए हार्डशिप अलाउंस में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी। 


अब पुलिसकर्मियों को 3.63 फीसदी की जगह आठ फीसदी हार्डशिप अलाउंस मिलेगा। हाई रिस्क जॉब एरिया में यह 10 फीसदी होगा। इससे रियासत के 75 हजार पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे।

विशेष पुलिस घटकों और बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ तैनात किए गए पुलिस कर्मियों की ‘वर्गीकृत’ श्रेणी को मूल वेतन का 10 प्रतिशत हार्डशिप भत्ता मिलेगा।

इसके हकदार पुलिस कर्मियों को वित्त विभाग द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा। हार्डशिप भत्ते की नई दर का भुगतान 16 सितंबर 2010 के आदेश के अनुसार होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed