फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police warns of fraudster posing as DGP rr swain

जम्मू कश्मीर: ठग ने डीजीपी आरआर स्वैन के नाम पर बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, पुलिस ने जारी की चेतावनी

Sun, 07 Apr 2024 01:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 07 Apr 2024 01:51 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को लोगों से खुद को पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन बताकर फोन पर पैसे मांगने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सतर्क रहने को कहा। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
jammu kashmir police warns of fraudster posing as DGP rr swain
ठग का व्हाट्सएप नंबर - फोटो : पुलिस

विस्तार

साइबरों ठग आए दिन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अजमाते रहते हैं। इसके लिए वह बड़े अधिकारियों के नाम, फोटो, पद आदि का भी दुरोपयोग करने से पीछे नहीं हटते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जम्मू कश्मीर में सामने आया है। एक ठग ने प्रदेश पुलिस प्रमुख (डीजीपी) आरआर स्वैन की फोटो और नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया।

विज्ञापन


इसे लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस ने चेतावनी जारी की है। लोगों से इस पर सतर्क रहने, बिना पुख्ता जांच के किसी भी तरह का लेनदेन आदि नहीं भेजने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने बताया कि ठग की धर-पकड़ के अभियान जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, 'पुलिस अधिकारियों, अन्य सरकारी सेवाओं, विभागों के सहयोगियों और आम जनता के सदस्यों को बताया जाता है कि एक धोखेबाज (जिसकी पहचान की जा रही है) एक मोबाइल फोन नंबर 8891979985 का उपयोग कर रहा है और गलत तरीके से खुद को आर आर स्वैन डीजीपी के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'जालसाज सहकर्मी पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न लोगों से पैसे मांग रहा है। मामले में कानून के तहत कानूनी कार्रवाई चल रही है। दोस्तों, सहकर्मियों और यहां तक कि रिश्तेदारों से भी इस व्यक्ति के साथ-साथ भविष्य में ऐसे व्यक्तियों के बारे में सतर्क रहने का अनुरोध किया जाता है।'



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed