फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Police seized drone in Mendhar Poonch

जम्मू कश्मीर : पुंछ के मेंढर में पुलिस ने ड्रोन किया जब्त, मालिक को पूछताछ के बाद छोड़ा

Mon, 15 Apr 2024 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 05:06 PM IST
सार

सेना ने दरबाज क्षेत्र में एक ड्रोन उड़ते पाया। इसके बाद उसे उड़ाने वाले की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन उड़ाने वाले को पता चल गया कि सेना उसे तलाश कर रही है। वह ड्रोन के साथ स्वयं मनकोट पुलिस चौकी पहुंच गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Police seized drone in Mendhar Poonch
ड्रोन (फाइल) - फोटो : पुलिस

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास दबराज इलाके में पुलिस ने एक ड्रोन जब्त कर लिया। पुलिस ने ड्रोन मालिक से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ड्रोन उड़ाने के कारणों का पता लगा रही है। मामला रविवार का है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सेना ने दरबाज क्षेत्र में एक ड्रोन उड़ते पाया। इसके बाद उसे उड़ाने वाले की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन उड़ाने वाले को पता चल गया कि सेना उसे तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


वह ड्रोन के साथ स्वयं मनकोट पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने ड्रोन जब्त कर लिया। उसकी पहचान हकनवाज अहमद (27) निवासी गांव दबराज के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन ड्रोन कैमरा मंगवाया था और उसका परीक्षण करने के लिए ड्रोन उड़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ड्रोन उड़ाने पर है रोक

गौरतलब है कि पुंछ जिले में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। अगर किसी कार्यक्रम की कवरेज के लिए कोई ड्रोन उड़ाना चाहता है तो उसेे जिला मजिस्ट्रेट से लिखित अनुमति लेने के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी उसकी जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed