फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police

जम्मू कश्मीर पुलिस में शामिल हुए 1152 युवा

विज्ञापन
jammu kashmir police
पासिंग आउट परेड में भाग लेते प्रशिक्षु।
रियासी। तलवाड़ा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 1152 प्रशिक्षुओं ने 14वें बैच के रूप में देश की अखंडता और सेवा की शपथ ली। ट्रेनिंग में शामिल युवाओं ने पूरे जोश के साथ पासिंग आउट परेड में भाग लिया। उपराज्यपाल जगदीश चंद्र मुर्मू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

वीरवार को आयोजन कार्यक्रम के दौरान चालीस के करीब जवानों की 25 से ज्यादा टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। हर एक गुजरती हुई टुकड़ी के साथ मौके पर मौजूद लोगों की तालियां सुनने को मिली। कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 1152 जवानों में 107 पोस्ट ग्रेजुएट, 239 स्नातक, 446 युवा 12वीं, 222 जवान 10वीं तथा 138 मिडिल क्लास पास रहे। परेड के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का बैंड ने मनमोहक नजारा पेश किया। एसटीसी के प्राचार्य अनिल कुमार कटोच ने जवानों की हासिल की गई उपलब्धियों को गिनाया। इसके अलावा ट्रेनिंग सेंटर में किए गए कार्य का भी लेखाजोखा भी पेश किया। पासिंग आउट परेड़ के दौरान सलाहकार बी सुब्रमन्नयम, डीजीपी दिलबाग सिंह आईजी मुकेश सिंह, डीआईजी सुजीत कुमार, डीसी इंदू कंवल चिब, एसएसपी रश्मि वजीर के अलावा अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed