फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Police misbehave with journalists in Muharram procession, strict action will be taken against the culprits

जम्मू-कश्मीर: मुहर्रम के जुलूस में पुलिस ने पत्रकारों के साथ की बदसलूकी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 18 Aug 2021 10:17 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 18 Aug 2021 10:17 AM IST
सार

डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने श्रीनगर में पत्रकारों के साथ हुए अवांछित व्यवहार को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Police misbehave with journalists in Muharram procession, strict action will be taken against the culprits
पत्रकार - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

जहांगीर चौक इलाके में मुहर्रम के जुलूस पर लाठीचार्ज के दौरान कुछ पत्रकार भी घायल हो गए। पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस दौरान एक फोटो जर्नलिस्ट का कैमरा भी टूट गया। वहीं लाठीचार्ज पर कश्मीर प्रेस क्लब ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 
पत्रकारों ने आरोप लगाया कि वह जुलूस की कवरेज करने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्हें काम करने से रोका गया। एक पत्रकार ने बताया कि एक एसएचओ ने उन्हें गालियां भी निकालीं। उन्होंने नुकसान के बदले मुआवजे की मांग की है।  

विज्ञापन

वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने श्रीनगर में पत्रकारों के साथ हुए अवांछित व्यवहार को गंभीरता से लिया है। एसएसपी श्रीनगर ने दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ड्राई फ्रूट मार्केट पर भी पड़ेगा अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का असर


हम सभी की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं। साथ ही यह हमारी संयुक्त जिम्मेदारी भी है कि शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के गलत मंसूबों को हराएं।- विजय कुमार, आईजी कश्मीर जोन

 
श्रीनगर में पत्रकारों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्रकार वहां कवरेज के लिए गए थे, लेकिन उन्हें पीटा गया। उपराज्यपाल सुनिश्चित करें कि आगे से ऐसा न हो।
-उमर अब्दुल्ला पूर्व मुख्यमंत्री व नेकां उपाध्यक्ष

मीडिया अफगानिस्तान में मानव त्रासदी और सामने आए संकट पर डिबेट करने में घंटों बिता रहा है, लेकिन क्या वे कश्मीर में अपने समुदाय के लिए आवाज उठाएंगे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। -महबूबा मुफ्ती पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed