{"_id":"5b44fcfd4f1c1bc2248b5a1e","slug":"jammu-kashmir-police-jawans-will-get-nsg-commando-training-to-fight-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसजी की तरह प्रशिक्षित होंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसजी की तरह प्रशिक्षित होंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
nsg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मार गिराने के लिए सफल ऑपरेशन को अंजाम देने को एनएसजी की तरह जम्मू कश्मीर पुलिस जवानों को ट्रेनिंग दिए जाने पर बल दिया गया है।
राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पुलवामा के लठपोरा में दौरा करने के दौरान प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर इन प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। राज्य में आतंकवाद फैला है और आतंकियों के खिलाफ सफल आपरेशन करने के लिए कमांडो ट्रेनिंग उच्च स्तरीय होनी चाहिए ताकि आम जनता का कम नुकसान हो। उनके साथ पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद, ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल जेपी सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस जवानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी व आधुनिक हथियारों से लैस किया जाना चाहिए। बंधक बनाए जाने की स्थिति में कमांडो बेहतर काम कर सकते हैं और वह किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान नई तकनीक को शामिल करके जम्मू कश्मीर पुलिस को काफी लाभ होगा और इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।