फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Police issued advisory asking people in valley not to venture inside encounter zones

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से अपील- मुठभेड़ वाले इलाके से रहें दूर

Tue, 26 Nov 2019 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police issued advisory asking people in valley not to venture inside encounter zones
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वह विस्फोटक सामग्री से उत्पन्न खतरे के चलते हो रहे एनकाउंटर जोन में प्रवेश न करें। यह एडवाइजरी सोमवार को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के एक दिन बाद जारी की गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे एनकाउंटर जोन के अंदर न जाएं, क्योंकि यह क्षेत्र विस्फोटक सामग्री के कारण खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की जाती है कि वह इस एडवाइजरी का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन

 

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को देर शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई इसी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए दो आतंकियों में से हिजबुल का इरफान अहमद नायरा रियाज नायकू का करीबी था। वह साल 2016 से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था। वहीं मारा गया एक अन्य आतंकी इरफान राथर 2017 से सक्रिय था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed