फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police intelligence officer killed by militants at Wahibugh in South Kashmir Pulwama

J&K: आतंकियों ने सीआईडी के सब-इंस्पेक्टर को अगवा कर की हत्या, खौफ में थे सभी दहशतगर्द

Sun, 28 Oct 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 28 Oct 2018 06:43 PM IST
jammu kashmir police intelligence officer killed by militants at Wahibugh in South Kashmir Pulwama
आतंकियों ने की सीआईडी के सब-इंस्पेक्टर की हत्या, इनसेट में फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सीआईडी के एक अधिकारी का अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर बाद की है। गोलियों से छलनी अधिकारी का शव एक नाले के पास मिला। अधिकारी की शिनाख्त इम्तियाज अहमद मीर के रूप में की गई है।  


बताते हैं कि पुलवामा जिले के सोंतबुग के इम्तियाज अहमद मीर अपनी कार (जेके01एडी 3852) से कहीं जा रहे थे। आतंकियों ने कार का पीछा कर उसे रोका और इम्तियाज का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गए। घटना के कुछ देर बाद चेवा कलां इलाके में रश्मि नाला के पास गोलियों से छलनी उसका शव बरामद किया गया। फि लहाल वह श्रीनगर के शेरगारी पुलिस थाने में तैनात थे।


घटना की जानकारी के बाद तत्काल पुलवामा के स्थानीय पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले भी आतंकी कई पुलिसकर्मियों का अपहरण करने के बाद हत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन


राल में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, बडगाम में एसपीओ को मारी गोली

घाटी में शनिवार की रात आतंकियों ने सेना के कैंप समेत दो स्थानों पर हमला किया। इसमें एक एसपीओ घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में शनिवार रात करीब 10.40 बजे आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। बाजवानी इलाके में 42 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले।

हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। एक सप्ताह में त्राल में यह सुरक्षाबलों के ठिकाने पर हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले सेना व सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं। उधर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार ए शरीफ में आतंकियों ने देर रात एसपीओ मोहम्मद हफीज को गोली मार दी। घटना चारवानी गांव की है। घायल एसपीओ, एसडीपीओ कार्यालय चरार ए शरीफ में तैनात हैं। घायल होने के बाद उन्हें तत्काल श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पावर ग्रिड पर आतंकियों ने फेंका था ग्रेनेड, हमले में एक एएसआई हुआ था शहीद

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने पावर ग्रिड पर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गए थे।

 

बड़गाम जिले के वगूरा ग्रिड स्टेशन में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें सीआईएसएफ का एक एएसआई घायल हो गया था। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद सर्तक संतरी ने हमला विफल कर दिया।

एएसआई राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शहीद जवान राजेश कुमार राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed