फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police Identifying the criminal will be easy with single fingerprint collection

अपराधी की पहचान होगी आसान: एक फिंगरप्रिंट से सामने आएगा का काला चिठ्ठा, जानें J&K पुलिस की हाईटेक प्लानिंग

Fri, 16 Feb 2024 03:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 03:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के हर जिले में राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) लैब शुरू की गई हैं, जहां अपराधियों के फिंगरप्रिंट संग्रहित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir police Identifying the criminal will be easy with single fingerprint collection
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अपराधियों की कुंडली अब उनके फिंगरप्रिंट में छुपी होगी। देश के अन्य राज्यों की तरह अब जम्मू-कश्मीर पुलिस भी अपराधियों के फोटो के साथ-साथ उनके फिंगरप्रिंट को भी संग्रहित कर रही है। इसमें बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों की कुंडली को आसानी से खोला जा सकेगा और उन्हें पकड़ने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन


इसके लिए जम्मू-कश्मीर के हर जिले में राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) लैब शुरू की गई हैं, जहां अपराधियों के फिंगरप्रिंट संग्रहित किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जिलों में पुलिस की टीम को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन


अपराधियों की धरपकड़ और अपराध के सबूत जुटाने में फिंगरप्रिंट पुलिस के लिए काफी मददगार होते हैं। जम्मू जिले में इसके लिए हाल ही में राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) लैब शुरू की गई है, जहां अपराधियों के फिंगरप्रिंट का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आतंकी मदद, मवेशी तस्करी, नशा तस्करी जैसे अपराधों में शामिल लोगों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकेगा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधी को न्यायालय में पेश करने से पहले उसके फोटो और फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं। इनको लैब में ऑनलाइन अपडेट किए जा रहा है। इसके लिए जम्मू सहित संभाग के सभी जिलों में थानेदारों को फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल गया है। पुलिस इन फिंगरप्रिंट को जोड़ेगी। फिंगरप्रिंट लेने वाली पुलिस टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

नाम और पहचान बदलकर रहने वाले अपराधी भी पकड़ में आएंगे

अपराधी एक अपराध करने के बाद दूसरे जिलों या किसी भी स्थान पर नाम बदलकर रहने लगते हैं। वहां भी इसी तरह के अपराधों को अंजाम देते हैं। फिंगर प्रिंट संग्रहित होने के बाद अपराधी की यह चालबाजी भी नहीं चलेगी। फिंगरप्रिंट से पुराने नाम और पुराने अपराध की कुंडली भी पुलिस के सामने खुल जाएगी।

सभी जिलों में राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) लैब शुरू की गई हैं। वहां काम हो रहा है। अपराधियों के फिंगरप्रिंट का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। - आनंद जैन, एडीजीपी, जम्मू जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed