{"_id":"5cf659a4bdec22072c333185","slug":"jammu-kashmir-police-have-identified-names-of-top-10-terrorist-who-can-attack-on-amaranth-yatra-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की फिराक में हैं यह 10 आतंकी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नाम किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की फिराक में हैं यह 10 आतंकी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नाम किए जारी
Tue, 04 Jun 2019 05:14 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 04 Jun 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 10 आतंकियों को चिन्हित किया है, जो कि यात्रा पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार यात्रा के दौरान 40,000 सुरक्षाबल तैनात किए जा रहे हैं। इनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, सीआईएसएफ, आईटीबीपी सहित सभी केंद्रीय सुरक्षाबलों की यूनिट तैनात की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 10 आतंकियों के नाम जारी किए हैं। इनमें आतंकी वसीम अहमद, रियाज नायकू, एजाज मलिक, मुहम्मद अशरफ खान, मेह्राजुद्द्दीन शामिल हैं। वहीं हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी अशरदुल हक, लश्कर के वसीम ओसामा, जैश के हफीज उमर जाहिद शेख और जावेद मट्टू के नाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर गृह मंत्रालय और सुरक्षाबलों ने बड़ी तैयारी की है। सूत्रों के मुताबिक इस साल 40,000 से ज्यादा अर्धसैनिक बल अमरनाथ यात्रा रूट और पवित्र गुफा तक तैनात की जाएंगी। इसके अलावा पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर सुरक्षाबलों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी। यात्रा रूट पर आईडी के खतरे को देखते हुए बीडीटी टीम की संख्या दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि, अमरयात्रा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला आतंकी हमले के अलर्ट के बाद लिया गया है। खुफिया रिपोर्ट है कि आतंकी अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षाबलों के कैंप पर फिदायीन हमला कर सकते हैं।
अलर्ट को देखते हुए यात्रा रूट पर सीसीटीवी और ड्रोन की संख्या दोगुनी की जाएगी। पहलगाम के नुनवान कैंप और बालटाल कैंप की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो तैनात किए जाएंगे। सीआरपीएफ ने बुलेट प्रूफ एंटीमाइन व्हीकल की संख्या को भी इस साल दोगुना कर दिया है।