फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir police has complete information about criminals but still they are roaming freely

J&K: पुलिस के पास अपराधियों की कुंडली, फिर भी खुलेआम घूम रहे; जेलों के अंदर से नेटवर्क चला रहे कुख्यात बदमाश

Tue, 04 Feb 2025 01:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Feb 2025 01:49 AM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर अपने गुर्गों के साथ पार्टियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट डाल रहे हैं। पुलिस के पास इन अपराधियों की कुंडली होने के बावजूद भी इनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu kashmir police has complete information about criminals but still they are roaming freely
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

कुख्यात बदमाश एवं गैंगस्टर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस के पास इनका पूरा रिकॉर्ड है, इसके बावजूद हिस्ट्रीशीटर अपने गुर्गों के साथ पार्टियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट डाल रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि पिछली बड़ी वारदातों में शामिल अपराधियों पर 6 से 10 मामले तक दर्ज हैं। इस सबके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने पर मौन साधे हुए है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्वेल हत्याकांड में शामिल आरोपी हर्ष पर पांच एफआईआर दर्ज हैं। मीरां साहिब में पुलिस पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों में एक पर 11 और दूसरे पर 5 मामले दर्ज हैं। जम्मू , सांबा और कठुआ जिले में पिछले एक महीने के दौरान पुलिस ने 35 ऐसे नशा तस्करों, कुख्यात बदमाशों और अपराधियों को तेजधार हथियारों और पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया है, जिन पर 5 से 6 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बेकाबू अपराध
बताते चलें कि पिछले एक वर्ष में तमाम बड़ी वारदातें या तो ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हैं या फिर वारदातों को अंजाम देने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। खासकर बिश्नाह, आरएस पुरा, रामगढ़, विजयपुर, सांबा क्षेत्रों में आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। रामगढ़ में गटारू गैंग के अक्षय शर्मा की हत्या हुई, कठुआ में खौफ गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हुई, आरएस पुरा के दबलैड़ में एक व्यक्ति की हत्या हुई, बिश्नाह में कुछ दिन पहले एक किशोर की हत्या की गई, बिश्नाह में ही घर में घुसकर एक नशा तस्कर की हत्या की गई, दोमाना में एक व्यक्ति की हत्या हुई। ऐसे ही कई वारदातें हैं। जो ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हैं।

विज्ञापन

रिंग रोड का सबसे अधिक इस्तेमाल
सूत्रों का कहना है कि रिंग रोड ने अपराधियों के लिए अपना नेटवर्क चलाने का काम आसान किया है। क्योंकि विजयपुर से शुरू होने वाला ये रोड अखनूर तक है। अपराधी वारदातों को अंजाम देकर इसी रूट से भाग जाते हैं, क्योंकि रोड पर कहीं कोई सीसीटीवी नहीं। कहीं कोई नाका नहीं। कहीं कोई यातायात पुलिस की जांच नहीं।

अब्बू जट्ट ने जारी की थी जेल से वीडियो
बता दें कि खौफ गैंग के गैंगस्टर अब्बू जट्ट ने जेल से एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में अब्बू ने दावा किया कि उसने पुलिस अफसर को 2 लाख रुपये देकर मोबाइल लिया है। पुलिस को ये भी पता चला है कि अब्बू जेल में रहकर भी अपने गुर्गों के साथ संपर्क में है।

पुलिस हर चुनौती से निपटेगी
कई तरह की चुनौतियां हैं। हमारा लक्ष्य सबसे निपटना है। इसके लिए पूरी सख्ती से अमल होगा। बहुत जल्द इसके नतीजे सामने आएंगे। -भीमसेन टूटी, आईजी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed