{"_id":"5c3da027bdec221a37667886","slug":"jammu-kashmir-police-hardship-allowance-increased-by-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस में अब जितनी ज्यादा रिस्क भरी पोस्टिंग उतना मिलेगा पैसा, बढ़ा हार्डशिप अलाउंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस में अब जितनी ज्यादा रिस्क भरी पोस्टिंग उतना मिलेगा पैसा, बढ़ा हार्डशिप अलाउंस
Tue, 15 Jan 2019 02:26 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- 3.63 से बढ़ाकर 8 फीसदी, हाई रिस्क जॉब एरिया में 10 फीसदी मिलेगा
- एक जनवरी से प्रभावी, पुलिस कर्मियों के बेसिक वेतन पर मिलेगा अलाउंस
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को तोहफा मिला है। हार्डशिप अलाउंस में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। अब पुलिसकर्मियों को 3.63 फीसदी की जगह आठ फीसदी हार्डशिप अलाउंस मिलेगा। हाई रिस्क जॉब एरिया में यह 10 फीसदी होगा। इससे रियासत के 75 हजार पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे। यह एक जनवरी से प्रभावी होगा।राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता सोमवार को हुई राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक में पुलिस कर्मियों के लिए हार्डशिप अलाउंस में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। विशेष पुलिस घटकों और बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ तैनात किए गए पुलिस कर्मियों की ‘वर्गीकृत’ श्रेणी को मूल वेतन का 10 प्रतिशत हार्डशिप भत्ता मिलेगा। इसके हकदार पुलिस कर्मियों को वित्त विभाग द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा। हार्डशिप भत्ते की नई दर का भुगतान 16 सितंबर 2010 के आदेश के अनुसार होगी।
पुलिस कर्मी छठे वेतन आयोग के संदर्भ में मूल वेतन का 10 प्रतिशत अलाउंस पाने के हकदार थे। 7 वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के मद्देनजर हार्डशिप की दरों में फिर से बदलाव करने की आवश्यकता थी, ताकि वेतन संशोधन के कारण दरों में वृद्धि को तर्कसंगत बनाया जा सके।
यह होगा लाभ
- सिपाही स्तर के कर्मी का हार्डशिप अलाउंस 2500 तक बढ़ जाएगा
- डीजीपी, एडीजीपी, आईजी, डीआईजी स्तर के अधिकारियों का अलाउंस 6 से 8 हजार तक बढ़ जाएगा
- सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डीएसपी स्तर के अधिकारियों का 4 से 5 हजार तक बढ़ जाएगा
- एसपी, एसएसपी अधिकारियों का भी 4 से 5 हजार तक बढ़ जाएगा
- डीजीपी, एडीजीपी, आईजी, डीआईजी स्तर के अधिकारियों का अलाउंस 6 से 8 हजार तक बढ़ जाएगा
- सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डीएसपी स्तर के अधिकारियों का 4 से 5 हजार तक बढ़ जाएगा
- एसपी, एसएसपी अधिकारियों का भी 4 से 5 हजार तक बढ़ जाएगा