{"_id":"64064ffdad0a4203da0ddc03","slug":"jammu-kashmir-police-filed-a-case-against-church-manager-mother-daughter-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: चर्च प्रबंधक मां बेटी की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: चर्च प्रबंधक मां बेटी की गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 07 Mar 2023 02:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दोमाना (जम्मू)
अमर उजाला नेटवर्क, दोमाना (जम्मू)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 02:11 AM IST
सार
दोमाना पुलिस ने किशोरी की बड़ी बहन के बयान पर आरोपी मां बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क ने लोगों को आश्वासन दिया कि जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोमाना के मढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 72 के पत्याली चक में नगालैंड से लापता किशोरी मिलने के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पत्याली चक रोड पर लोगों ने चर्च चलाने वाली मां–बेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी ज्योति शर्मा, शशि बाला, कांता देवी, कमलेश कुमारी, समित्री देवी, आरती देवी, बेबी कुमारी, दीपक पांडेय, सिद्धार्थ शर्मा, राकेश शर्मा, अजय शर्मा, अक्षय शर्मा आदि का कहना है कि जो मां बेटी घर पर चर्च चला रही हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई और न ही उन पर कोई मामला दर्ज किया गया। इन्होंने अपने घर पर लड़की को छिपा रखा था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
वहीं देर शाम दोमाना पुलिस ने किशोरी की बड़ी बहन के बयान पर आरोपी मां बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क ने लोगों को आश्वासन दिया कि जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। किशोरी के माता-पिता के पहुंचने का भी पुलिस को इंतजार है।
उनके आने के बाद उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। तब तक किशोरी बाल आश्रम में रहेगी। परिजनों के आने के बाद किशोरी को उनके हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि 21 फरवरी को नगालैंड से किशोरी लापता हुई थी। इसके बारे में परिजनों ने नगालैंड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
जब पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। पता चला कि उनकी बेटी जम्मू में है। रविवार सुबह किशोरी की बड़ी बहन और चचेरा भाई जम्मू के वार्ड-72 के पत्याली चक में पहुंचे। जहां एक घर के अंदर बनाए गए चर्च में उसकी बहन को रखा गया था।
परिवार वालों को आरोपियों ने किशोरी से नहीं मिलने नहीं दिया और वे दो घंटे तक बाहर ही इंतजार करते रहे। युवती को रोता देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूछने पर युवती ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन को चर्च में बंद कर रखा है और मिलने नहीं दिया जा रहा।
लोगों ने दोमाना पुलिस को सूचना दी। दोमाना पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और किशोरी को चर्च से बाहर निकाला। पीड़ित किशोरी को फिलहाल त्रिकुटा नगर बाल आश्रम में रखा गया है।