फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Police constable Saifullah Qadri awarded Shaurya Chakra martyred fighting terrorists

जम्मू कश्मीर: पुलिस कांस्टेबल सैफुल्ला को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित, आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद

Tue, 15 Aug 2023 10:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 10:26 AM IST
सार

आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) सैफुल्ला कादरी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Police constable Saifullah Qadri awarded Shaurya Chakra martyred fighting terrorists
Martyr SgCt Saifullah Qadri - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने श्रीनगर के बिशंबर नगर ऑपरेशन में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) सैफुल्ला कादरी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इस सम्मान के लिए शहीद के परिवार को बधाई देते हुए रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


10 अप्रैल 2022 को श्रीनगर के बिशंबर नगर में कुछ अज्ञात आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद कादरी ने अपने स्रोतों से दहशतगर्दों के ठिकाने की सटीक शिनाख्त की। वह बिना किसी हिचक के घर के अंदर घुसे और दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की शिनाख्स्लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी अबू अरसलान उर्फ खालिद और मोहम्मद भाई उर्फ अबू कासिम के रूप में हुई। 
विज्ञापन


इसके उपरांत बहादुर अधिकारी ने अदम्य साहस का परिचय देना जारी रखा और बुलंद हौसला दिखाते हुए 24 मई 2022 को आतंकवादियों की गोलियों का शिकार होकर शहीद हो गए। राष्ट्र के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराने के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed