फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Police attached two houses worth one crore of drug smuggler

जम्मू में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नशा तस्कर जावेद-अब्दुल की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, नोटिस चस्पा

Thu, 12 Sep 2024 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Sep 2024 10:38 PM IST
सार

जावेद अहमद और उसके बेटे अब्दुल मजीद उर्फ बल्लू के घरों के बाहर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया, जिसमें साफ लिखा गया कि ये घर जब्त कर लिए गए हैं। जिन्हें कोई न खरीदे। न ही इन्हें ट्रांसफर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Police attached two houses worth one crore of drug smuggler
नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू शहर के सिद्दड़ा इलाके में पुलिस ने दो आलीशान घरों को कुर्क किया है। ये घर कुख्यात नशा तस्कर पिता-पुत्र के हैं, जिन्होंने नशे के कारोबार से अर्जित करीब एक करोड़ रुपये इन घरों पर खर्च किए। 

विज्ञापन


वीरवार को एसएसपी साउथ अजय शर्मा ने पुलिस टीम के साथ रगूड़ा में कार्रवाई की। वह पुलिस बल के साथ पहुंचे। जावेद अहमद और उसके बेटे अब्दुल मजीद उर्फ बल्लू के घरों के बाहर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया, जिसमें साफ लिखा गया कि ये घर जब्त कर लिए गए हैं। जिन्हें कोई न खरीदे। न ही इन्हें ट्रांसफर किया जा सकता है। पुलिस की ओर से उपरोक्त कुर्क की गई संपत्ति का मूल्यांकन रोड्स एंड बिल्डिंग्स (आरएंडबी) एक्सईएन और राजस्व विभाग द्वारा गठित इंजीनियरों के बोर्ड ने किया है, जिसकी कीमत 1.4 करोड़ है। 

विज्ञापन

मूल्यांकन रिपोर्ट से यह स्थापित हुआ कि ये संपत्ति नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी, जो उनकी आय के कानूनी ज्ञात स्रोत से कहीं अधिक है। आरोपियों के खिलाफ जम्मू के नगरोटा, जानीपुर और बाग-ए-बाहु थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। दोनों पिता-पुत्र पिछले छह वर्ष से सिद्दड़ा समेत अन्य जगहों पर नशे का कारोबार कर रहे हैं। 

एसपी अजय शर्मा का कहना है कि पिछले पांच महीनों में नशे के हाट स्पाॅट राजीव नगर में तीन और बाग-ए-बाहु के रगूड़ा क्षेत्र में एक घर कुर्क किया गया है। ये घर नशा तस्करों के थे। कुल मिलाकर अब तक नशा तस्करों के छह घर घर कुर्क किए जा चुके हैं। इनकी कीमत करोड़ों रुपये है। कहा कि पुलिस पूरी ताकत से ड्रग तस्करों पर कार्रवाई करेगी। लिहाजा नशा तस्करों को सीधे तौर पर चेतावनी है कि वे नशा तस्करी छोड़ दें, क्योंकि ऐसा न करने पर उनकी बनाई गई संपत्ति पुलिस कुर्क कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed