{"_id":"5e45304a8ebc3ee5ed1e9161","slug":"jammu-kashmir-police-arrests-four-terrorist-associates-in-anantnag-and-awantipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार, तीन हिजबुल और एक जैश के लिए कर रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार, तीन हिजबुल और एक जैश के लिए कर रहा था काम
Thu, 13 Feb 2020 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग में पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को मदद करने वाले तीन ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान आदिल अहमद डार, आदिल गढ़जी, अरवानी बिजबेहड़ा के अकीब फैयाज मकरू और गुंद चहल निवासी अजाज अहमद सोफी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये सभी अनंतनाग के इलाकों में संचालित आतंकी संगठन हिजबुल के सक्रिय आतंकवादियों की सहायता करने में शामिल थे। जांच के अनुसार, ये हिजबुल के सक्रिय आतंकवादियों को रसद पहुंचाने और आश्रय प्रदान कर रहे थे।
विज्ञापन
साथ ही इलाके के युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे। पकड़े गए ओजीडब्ल्यू के पास से भारी मात्रा में संवेदनशील वस्तुएं बरामद की गई हैं। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
वहीं अवंतीपोरा में पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश से जुड़े आतंकवादियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तौफीक अहमद भट निवासी मोनगहामा, त्राल के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह त्राल के इलाकों में सक्रिय आतंकवादी संगठन जैश के सक्रिय आतंकवादियों की सहायता करने में शामिल था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।