फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir People wave tricolour at Lal Chowk in Srinagar as they gather to celebrate 77th Independence Day

जम्मू कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर लाल चौक पर लोगों ने लहराया तिरंगा, बख्शी स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह

Tue, 15 Aug 2023 11:51 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

श्रीनगर के लाल चौक पर भी इस बार राष्ट्रभक्ति से भरपूर नजारा देखने को मिल रहा है। यहां लोगों ने तिरंगा फहराया। पांच वर्ष बाद श्रीनगर का ऐतिहासिक बख्शी स्टेडियम एक बार फिर मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी हुई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir People wave tricolour at Lal Chowk in Srinagar as they gather to celebrate 77th Independence Day
Lal Chowk in Srinagar - फोटो : एएनआई

विस्तार

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में घाटी के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। वहीं, जम्मू के एमए स्टेडियम में जम्मू संभाग के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। श्रीनगर के लाल चौक पर भी इस बार राष्ट्रभक्ति से भरपूर नजारा देखने को मिल रहा है। यहां लोगों ने तिरंगा फहराया। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुनरुद्धार के बाद ऐतिहासिक घंटाघर का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराया। पांच वर्ष बाद श्रीनगर का ऐतिहासिक बख्शी स्टेडियम एक बार फिर मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में घाटी के लोग इस समारोह का गवाह बनने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दशकों तक बख्शी स्टेडियम ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों की मेजबानी की है, लेकिन वर्ष 2018 में नवीनीकरण के चलते यहां आयोजन बंद कर दिया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस परेड सोनावर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की गई।


अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बख्शी स्टेडियम के आसपास की सड़कों को यातायात बदलाव किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना या खतरे को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। आम लोगों के साथ ही वाहनों की आवाजाही पर निगरानी तेज कर दी गई है। श्रीनगर में हेलीकॉप्टर और ड्रोन के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed