{"_id":"6172643dea45611d4d62e94f","slug":"jammu-kashmir-people-raised-the-demand-order-to-vacate-ten-feet-space-in-gandhinagar-should-be-taken-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लोगों ने उठाई मांग- गांधीनगर में दस फुट जगह खाली करने का आदेश लिया जाए वापिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लोगों ने उठाई मांग- गांधीनगर में दस फुट जगह खाली करने का आदेश लिया जाए वापिस
Fri, 22 Oct 2021 12:41 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:41 PM IST
सार
गांधी नगर बाजार में व्यापारी 50 साल से अधिक समय से कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह 40 वर्ष से ईदगाह रोड पर प्रतिष्ठान चला रहे व्यापारियों को जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम की ओर से नोटिस मिले हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार गांधीनगर में नागरिकों से अपने परिसर से 10 फुट क्षेत्र को खाली करने के आदेश को जल्द वापस ले। चैंबर स्मार्ट सिटी परियोजना के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि विकास की आड़ में स्थानीय लोगों को परेशानी न झेलनी पड़ी। यह मांग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के प्रधान अरुण गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उठाई।
विज्ञापन
साथ ही व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने साईं मंदिर के पास गोल मार्केट में दुकानें खाली करने के नोटिस दिए हैं। इस बाजार में व्यापारी 50 साल से अधिक समय से कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह 40 वर्ष से ईदगाह रोड पर प्रतिष्ठान चला रहे व्यापारियों को जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम की ओर से नोटिस मिले हैं। सरकार अगर ऐसे आदेश वापस नहीं लेती है तो दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के मामले में कई स्थानों पर की छापेमारी
विज्ञापन
उन्होंने शराब दुकानदारों के मुद्दों के साथ रिलायंस रिटेल स्टोर खोलने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की। महाजन, खत्री, सिखों और जैन समुदाय को कृषि भूमि की खरीद-बिक्री के अधिकार देने के फैसले का स्वागत किया। सरकार से अनुरोध किया गया कि एक ही पूर्वावलोकन में जिवर, नाई, कामयार, कश्यप राजपूत और अन्य ओबीसी समुदाय को शामिल किया जाए।