{"_id":"6273aceb573c6a44f23185d3","slug":"jammu-kashmir-parvez-rasool-took-28-wickets-in-dhaka-premier-league-second-most-successful-bowler-in-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आईपीएल में नहीं मिला मौका, ढाका में छाए परवेज रसूल, प्रीमियर लीग में झटके 28 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आईपीएल में नहीं मिला मौका, ढाका में छाए परवेज रसूल, प्रीमियर लीग में झटके 28 विकेट
Thu, 05 May 2022 04:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अरुण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 05 May 2022 04:24 PM IST
सार
ढाका प्रीमियर लीग की विजेता टीम शेख जमाल के लिए खेलते हुए परवेज रसूल ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया। 15 मुकाबलों में उन्होंने 28 विकेट झटके।
विज्ञापन
परवेज रसूल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान परवेज रसूल ढाका प्रीमियर लीग में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लीग में खेले 15 मुकाबलों में उन्होंने 28 विकेट झटके। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मौका नहीं मिलने के बाद परवेज रसूल ने स्टार खिलाड़ियों से सजी ढाका प्रीमियर लीग में अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पुणे वॉरियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके परवेज रसूल को इस बार मेगा नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद ढाका प्रीमियर लीग की विजेता टीम शेख जमाल के लिए खेलते हुए परवेज रसूल ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
ढाका से वापस लौटे परवेज रसूल ने कहा कि पूरी लीग में काफी अच्छी गेंदबाजी की, इसकी मुझे खुशी है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में खरीदार नहीं मिलने से निराश नहीं था। जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू मुकाबले में मैंने गेंद और बल्ले से योगदान दिया था। ढाका प्रीमियर लीग बांग्लादेश की सबसे बड़ी लीग है, जिसमें नामी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते हैं। लीग में मेरी गेंदबाजी काफी अच्छी रही। मैंने 15 मुकाबलों में 28 विकेट झटके। ढाका लीग में खेलते हुए मैंने काफी कुछ सीखा है। अपनी गेंदबाजी के कौशल में सुधार करने का मौका मिला।
विज्ञापन
उमर मलिक की सफलता पर मैं सबसे ज्यादा खुश
परवेज रसूल ने कहा कि जम्मू के उमरान मलिक ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इतने कम समय में हासिल की सफलता की सबसे ज्यादा खुशी मुझे है। जम्मू-कश्मीर की टीम को पहले काफी कम आंका जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें बदलाव आया है। प्रदेश में युवा प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। अब्दुल समद, उमरान मलिक से आज हजारों युवा प्रेरणा ले रहे हैं।