{"_id":"6326c98081c0534d84194b49","slug":"jammu-kashmir-panchayat-secretaries-posted-in-home-block-to-be-removed-transfer-policy-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला: गृह ब्लॉक में तैनात सभी पंचायत सचिव हटेंगे, सरकार ने जारी की स्थानांतरण नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला: गृह ब्लॉक में तैनात सभी पंचायत सचिव हटेंगे, सरकार ने जारी की स्थानांतरण नीति
Sun, 18 Sep 2022 01:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:05 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर सरकार ने तमाम जिलों के सहायक आयुक्त विकास को एक हफ्ते में ऐसे सभी पंचायत सचिवों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में नियुक्त पंचायत सचिव अब अपने गृह ब्लॉक में सेवाएं नहीं दे पाएंगे। सरकार ने तमाम जिलों के सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) को एक हफ्ते में ऐसे सभी पंचायत सचिवों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने सहायक आयुक्तों को पंचायत सचिवों के गृह जिले में तबादले के अधिकार दे दिए हैं।
विज्ञापन
अंडर सेक्रेटरी इम्तियाज अहमद लोन की ओर से जारी आदेश के अनुसार पंचायत सचिव गृह ब्लॉक में तैनात नहीं होंगे। सभी पंचायत सचिवों को वर्तमान तैनाती स्थल से किसी दूसरे ब्लॉक में तैनाती मिलेगी। गृह ब्लॉक या वर्तमान ब्लॉक से नए तैनाती स्थल की दूरी 30 से 50 किलोमीटर की होनी चाहिए।
विज्ञापन
एक पंचायत सचिव को अधिकतम तीन पंचायतों का कार्यभार दिया जाएगा। जो पंचायत सचिव गृह ब्लॉक से बाहर हैं और उनका दो वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है, उन्हें अपरिहार्य परिस्थितियों के बिना स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। तैनाती का कार्यकाल दो साल से ज्यादा नहीं होगा।
विज्ञापन
इन नियमों में किसी तरह का उल्लंघन होता है तो सहायक आयुक्त व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। माना जा रहा है कि पंचायत सचिवों के खिलाफ व्यापक पैमाने पर मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद तबादला नीति बनाने का फैसला किया गया।