फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Panch-sarpanch to go on hunger strike from December third

जम्मू-कश्मीर: तीन दिसंबर से भूख हड़ताल पर जाएंगे पंच-सरपंच, मनरेगा की नहीं हुई 1000 करोड़ की देनदारी

Wed, 27 Nov 2019 05:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 27 Nov 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Panch-sarpanch to go on hunger strike from December third
सांकेतिक तस्वीर
मांगे पूरी न होने पर आल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस ने कड़ा फैसला लेते हुए तीन दिसंबर से साप्ताहिक भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। जम्मू में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह पंचों-सरपंचों की जायज मांग की अनदेखी तो कर ही रहा है। साथ ही ग्रामीणों के साथ अन्याय किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना की तीन साल से एक हजार करोड़ से भी ज्यादा देनदारी सरकार नहीं कर पाई है। इस कारण ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। पंचों-सरपंचों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की भी उपेक्षा की गई है। 
विज्ञापन


नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्षों को न तो कार्यालय आवंटित किए गए हैं और न ही उनका मानदेय निर्धारित किया गया है। ऐसे माहौल में गांवों में विकास की रफ्तार मंद पड़ चुकी है। बैक टू विलेज कार्यक्रम सरकार की कवायद तो ठीक है लेकिन, जमीनी स्तर पर इसका कोई फायदा लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण प्रशासन को इस मसले पर गंभीरता से विचार करना होगा और कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल से सरकार को जगाने का प्रयास पंच-सरपंच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक टू विलेज कार्यक्रम में पंचायतों को कार्यक्रम के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएं। हड़ताल प्रेस क्लब के बाहर होगी। हड़ताल और प्रदर्शन जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में भी होगा। सबको एकजुट किया जाएगा और प्रशासन के समक्ष मांगों को रखा जाएगा। पंचायतों में काम कराने के लिए बनाई जाने वाली योजना कम से कम दस लाख रुपये तक हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed