{"_id":"6759e705d7b3af4af10d50d3","slug":"jammu-kashmir-pakistani-balloon-found-in-rajbagh-of-kathua-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : कठुआ के राजबाग में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, रियासी में आतंकी ठिकाने का खुलासा... हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : कठुआ के राजबाग में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, रियासी में आतंकी ठिकाने का खुलासा... हथियार बरामद
Thu, 12 Dec 2024 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:55 AM IST
सार
पुलिस चौकी की टीम ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। इस पर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरवेज) अंकित है। गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारा
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास राजबाग थाना क्षेत्र में आते गांव लाहड़ी में खेतों से पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। पुलिस चौकी की टीम ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। इस पर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरवेज) अंकित है। गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
रियासी में आतंकी ठिकाने का खुलासा, हथियार बरामद
सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को माहौर के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह सफलता मिली।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, ठिकाने से की गई बरामदगी में एक एके असॉल्ट राइफल, 400 से अधिक राउंड वाली इसकी तीन मैगजीन, दो पिस्तौल, 14 राउंड वाली दो मैगजीन और चार हथगोले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन