फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Pakistan shelling in Palanwala and Poonch, villagers spend the night in bunkers

जम्मू-कश्मीर: पलांवाला और पुंछ में पाक की गोलाबारी, ग्रामीणों ने बंकरों में गुजारी रात

Tue, 26 Nov 2019 11:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 26 Nov 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Pakistan shelling in Palanwala and Poonch, villagers spend the night in bunkers
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
एलओसी से सटे पलांवाला सेक्टर में सोमवार की रात और मंगलवार को पुंछ जिले के मल्टी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने फिर नापाक हरकत की। सीजफायर तोड़ते हुए उसकी ओर से चौकियों के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की गई। सेना ने दोनों जगह मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


पलांवाला सेक्टर की चौकियों के अलावा गांव घिगडयाल, बदोवाल तथा छन्नी दिबानू में भी पाकिस्तान ने गोले बरसाए। डरे-सहमे ग्रामीणों ने बंकरों में बैठ कर रात गुजारी।  पाकिस्तान की तरफ से दागे गए गोलों में दो गोले गांव बदोवाल निवासी प्रेम चंद, दर्शन लाल तथा कृष्ण लाल के घर के नजदीक गिरे।
विज्ञापन


इनमें से एक गोला फटा, जबकि दूसरा फ्यूज हो गया। मंगलवार को सेना के अधिकारियों ने गोलाबारी प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि गोलीबारी के दौरान बंकरों का सहारा लें। गोलाबारी के दौरान कोई भी घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ जिले के माल्टी सेक्टर के कलसां क्षेत्र में भी मंगलवार दोपहर 1:20 बजे से शाम चार बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की। पाकिस्तान ने पहले हलके हथियारों से गोलाबारी शुरू की। बाद में भारी हथियारों से गोले बरसाने शुरू कर दिए।


हीरानगर सेक्टर में रात में बरसाए गोले
भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर पानसर, मनियारी और सतपाल के बीच चल रहे बांध निर्माण को रोकने के लिए पाकिस्तान ने सोमवार रात गोलाबारी की। रात 7:50 बजे शुरू हुआ गोलाबारी का सिलसिला सुबह 4:30 बजे तक जारी रहा। बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का माकूल जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed