{"_id":"61c2dd2f0b1bd9106e1030fb","slug":"jammu-kashmir-pakistan-s-road-army-on-loc-warns-action-will-be-taken-if-work-is-not-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तान बना रहा सड़क सेना ने चेताया, काम न रुका तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तान बना रहा सड़क सेना ने चेताया, काम न रुका तो होगी कार्रवाई
Wed, 22 Dec 2021 01:39 PM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:39 PM IST
सार
कुपवाड़ा के टीटवाल सेक्टर में एलओसी के करीब चल रहा निर्माण। एलओसी के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर का चिलियाना गांव है जहां पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ दिनों से सड़क बना रही है।
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघर्ष विराम समझौते के बीच पाकिस्तान ने टीटवाल सेक्टर में एलओसी के 500 मीटर दायरे में सड़क निर्माण शुरू कर दिया है। सेना ने पाकिस्तान को लाउडस्पीकर से चेतावनी देकर कहा है कि काम फौरन बंद करें। एलओसी के 500 मीटर के दायरे में निर्माण प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। काम नहीं रोका गया तो हम दूसरी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी एलओसी के करीब ऐसी नापाक हरकत की गई है। एलओसी के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर का चिलियाना गांव है जहां पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ दिनों से सड़क बना रही है। सेना की ओर से बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद भी इसे नहीं रोका गया। मंगलवार को एक बार फिर सेना ने लाउडस्पीकर से निर्माण कार्य को बंद करने की अपील की।
विज्ञापन
इस संबंध में एक वीडियो में सेना अपील करती नजर आ रही है। भारतीय जवान पाकिस्तानी सेना के जवानों से कह रहे हैं, आपसे हम इससे पहले भी दो-तीन बार गुजारिश कर चुके हैं कि इस काम को बंद कर दो, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। एक बार फिर से दोहराता हूं कि काम को बंद कीजिए। प्रोटोकॉल के हिसाब से आप इस जगह पर कुछ नहीं बना सकते। बार -बार हम गुजारिश नहीं करेंगे, हमें दूसरी कार्रवाई करनी भी आती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भी की अपील
टीटवाल के स्थानीय निवासियों की ओर से भी निर्माण कार्य रोकने की अपील की गई। गांव के नंबरदार ने अपील में कहा, मैं यहां का नंबरदार बोल रहा हूं। हम सारे गांव वाले आपसे गुजारिश करते हैं कि मेहरबानी करके काम को बंद कर दीजिए।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की अभूतपूर्व क्षमता, प्रदेश में 139 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित
संघर्ष विराम की आड़ में हरकतें जारी
एलओसी पर भले ही बंदूकें शांत हों लेकिन पाकिस्तान की हरकतें जारी हैं। वह न सिर्फ घुसपैठ करा रहा है बल्कि आतंकियों के लिए एलओसी के आसपास आधारभूत ढांचे को भी मजबूत करने में जुटा हुआ है।