{"_id":"6649aff4bb035f752a0a74ca","slug":"jammu-kashmir-pahalgam-terror-attack-victim-father-demand-to-shift-injured-to-delhi-aiims-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में घायल के पिता ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार, बोले- बेटे को दिल्ली किया जाए शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में घायल के पिता ने केंद्र सरकार से लगाई गुहार, बोले- बेटे को दिल्ली किया जाए शिफ्ट
Sun, 19 May 2024 01:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 01:45 PM IST
सार
घाटी में आतंकवादी हमले में घायल हुए राजस्थान के दंपत्ति के परिजनों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें उचित इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
शोपियां जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहलगाम में आतंकी हमले में शनिवार रात घायल हुए राजस्थान के दंपत्ति के परिजनों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें उचित इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जाए। साथ ही हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता असलम खान ने कहा, "मेरा छोटा बेटा (अपनी पत्नी के साथ) 13 मई को (जम्मू-कश्मीर) गया था। शनिवार को जब वे एक होटल में जा रहे थे, तो दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन पर गोलियां चलाई गईं... वे दोनों घायल हो गए... मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि उन्हें श्रीनगर से एम्स दिल्ली लाया जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं...।'
विज्ञापन
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Victim's father Aslam Khan says, "My younger son (along with his wife) went (to J&K) on May 13. They went on tour. When they were going to a hotel, two people came on a motorbike and opened fire on them... Both of them got injured... I request the… https://t.co/CkIlrmW7GT pic.twitter.com/Mo0mI434i9
— ANI (@ANI) May 19, 2024
विज्ञापन