फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor's warning, DC should resolve public grievances on priority, delay will not be tolerated

उपराज्यपाल की चेतावनी: डीसी जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें, लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त

Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यालय में शिकायतें दूर करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इस प्रणाली में लेखा परीक्षा, प्रदर्शन में सुधार और सेवाओं की दक्षता व प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जाए।

विज्ञापन
Lt Governor's warning, DC should resolve public grievances on priority, delay will not be tolerated
जम्मू में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी जिलों के डीसी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनता की शिकायतों का  प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण सुशासन के सबसे बड़े पहलुओं में से एक है। लोगों के अनुरोध और शिकायत का उचित समय सीमा में जवाब दिया जाए। एलजी ने वर्चुअल मोड से लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जनता के मुद्दों और शिकायतों का मूल्यांकन किया।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक जिला कार्यालय में शिकायतें दूर करने की व्यवस्था होनी चाहिए। इस प्रणाली में लेखा परीक्षा, प्रदर्शन में सुधार और सेवाओं की दक्षता व प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जाए। जनता से जुड़ी शिकायतों पर लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल के हस्तक्षेप पर कुलगाम के चनपोरा गांव के निवासी जवाहर को वर्षों बाद प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अतिरिक्त सूची में डाला गया। इसी तरह श्रीनगर के मोहम्मद सैयद शाह की पानी की कमी के मुद्दे पर उपराज्यपाल ने दस दिन के भीतर हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोडा के मेहराज मलिक की शिकायत पर परिवहन सचिव से भलेसा से बटियास क्षेत्र तक जेकेआरटीसी बस सेवा चलाने को प्राथमिकता के आधार पर देखने और यात्रियों के लिए तत्काल सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़कों, पुलों की मरम्मत, नागरिक सुविधाओं, जलापूर्ति, बिजली, सिंचाई संबंधित शिकायतों और मुद्दों को हल करने के लिए अधिकारियों से समय सीमा निर्धारित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed