{"_id":"63c13cdb62a71a1f9228a98d","slug":"jammu-kashmir-one-arrested-for-pasting-threatening-posters-accused-in-contact-with-terrorists-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने में एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने में एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था आरोपी
Fri, 13 Jan 2023 04:43 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 04:43 PM IST
सार
पुलिस को जांच में पता चल कि आरोपी राथर सोशल मीडिया से पाकिस्तानी आतंकी संचालकों के संपर्क में था। इससे जनता के बीच भय और देश के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने के लिए पोस्टर चिपका रहा था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बाहरी लोगों को धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल 22 दिसंबर को पुलिस पोस्ट पल्हालन को पता चला था कि बाहरी लोगों को धमकी जारी की गई है।
विज्ञापन
पहलगाम में तथाकथित आतंकी समूह लोन वुल्फ वॉरियर की ओर से शराब की दुकान खोलने के सरकार के फैसले की निंदा की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के एक दल को सड़क किनारे पोस्टर चिपका हुआ और कुछ पोस्टर मिले।
विज्ञापन
जांच के दौरान कई संदिग्धों को पकड़ा गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तांत्रेपोरा पल्हालन निवासी अल्ताफ अहमद राथर के रूप में पहचाने गए संदिग्ध की पहचान की। प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के बाद राथर ने कबूल किया और एकत्र किए गए सबूतों ने अपराध करने में उसकी संलिप्तता की पुष्टि की।
विज्ञापन
पता चला कि राथर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के आतंकी संचालकों के संपर्क में था और उनके साथ काम कर रहा था। इससे जनता के बीच भय और भारत के खिलाफ नफ रत का माहौल बनाने के लिए पोस्टर चिपकाने का निर्देश दिया। राथर के खुलासे पर उसके घर पर छापा मारा गया जहां से पोस्टर और मोबाइल फोन जब्त किए गए।