{"_id":"5b969ce7867a557eb2061d90","slug":"jammu-kashmir-omar-abdullah-tweeted-that-he-has-no-relationship-with-bjp-the-viral-video-is-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से कोई गठबंधन नहीं, फर्जी खबर है और विरोधियों की पार्टी को अस्थिर करने की साजिश: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से कोई गठबंधन नहीं, फर्जी खबर है और विरोधियों की पार्टी को अस्थिर करने की साजिश: उमर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा के साथ कोई गठजोड़ नहीं होने जा रहा। ट्वीट कर कहा कि यह फर्जी खबर है तथा यह विरोधियों की पार्टी कैडर को अस्थिर करने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पुराने वीडियो को एक योजनाबद्ध तरीके से दिखाया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि रियासत में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को नेकां समर्थन करने जा रही है। वह बिल्कुल साफ करना चाहते हैं कि ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है और न ही ऐसा कभी होगा। कहा कि वह इस प्रकार की रिपोर्ट की कतई परवाह नहीं करते हैं। लेकिन पुराने वीडियो के आधार पर पार्टी के आम कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिशों के चलते उन्हें हस्तक्षेप करना पड़ा।
वहीं, श्रीनगर में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आगा सईद रुहुल्लाह मेहदी ने कहा कि पार्टी के उप प्रधान उमर अब्दुल्ला अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। दिल्ली आधारित एक न्यूज चैनल के 2014 के वायरल इस वीडियो की पुलिस जांच करे। पार्टी सरकार बनाने के बजाय राज्य में हालात सामान्य बनाने का समर्थन करती रही है। सरकार के अनुच्छेद 35-ए और अनुच्छेद 370 पर स्थिति स्पष्ट करने तक आगामी चुनावों का नेकां ने बहिष्कार का ऐलान किया है।