{"_id":"63c63fba53cf873ae22c27d3","slug":"jammu-kashmir-now-became-fully-digital-government-stopped-offline-services-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Digital J&K: जम्मू कश्मीर हुआ डिजिटल, प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन सेवाओं को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Digital J&K: जम्मू कश्मीर हुआ डिजिटल, प्रदेश सरकार ने ऑफलाइन सेवाओं को किया बंद
Tue, 17 Jan 2023 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:57 AM IST
सार
अब सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को सरलता से लोगों को ऑनलाइन माध्यम से सेवाएं उपलब्ध हों इस पर करीबी नजर बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू -कश्मीर पूरी तरह डिजिटल हो गया है। नए दौर की शुरूआत करते हुए प्रदेश सरकार ने सोमवार को सभी ऑफलाइन सरकारी सेवाओं को तत्काल बंद कर दिया। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सचिवों की समिति की बैठक में यह अहम फैसला लिया।
विज्ञापन
डॉ. मेहता ने सूचना तकनीक विभाग की आयुक्त सचिव को निर्देश दिया कि सभी सरकारी सेवाओं को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध करवाना तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अब सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसलिए अब कोई भी सरकारी सुविधा ऑफलाइन नहीं उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को सरलता से लोगों को ऑनलाइन माध्यम से सेवाएं उपलब्ध हों इस पर करीबी नजर बनाए रखने के लिए कहा है। उन्होंने प्रशासनिक विभागों और विभागाध्यक्ष व जिलों के उपायुक्तों के कार्यालयों में कंट्रेल रूम स्थापित करने के लिए भी कहा ताकि आम लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित सूचना उपलब्ध हो सके और वह अपनी शिकायत भी कर सकें। डॉ. मेहता ने सभी प्रशासनिक सचिवों से कहा है कि वह आम लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करें।
विज्ञापन
वर्तमान में 400 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
बैठक के दौरान मुख्य सचिव को बताया गया कि गई कि 400 से ज्यादा सेवाओं को पहले से ही ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है। डिजिटल पोर्टल ई उन्नत, सर्विस प्लस और डिजि लॉकर को भी लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध करवाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लांच की एबीडीएम की वेबसाइट
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार ने सोमवार को जीएमसी जम्मू में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की एक दिवसीय वर्कशाप में एबीडीएम की वेबसाइट को जारी किया। इस वेबसाइट से नागरिकों को एबीडीएम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में सूचित करने के साथ एबीएचए खाता बनाने और अस्पताल सुविधा रजिस्ट्री (एचएफआर), अस्पताल पेशेवर रजिस्ट्री (एचपीआर) के पंजीकरण के लिए निर्बाध पहुंच मिलेगी। इस पोर्टल में जेएंडके एबीडीएम मिशन में नवीनतम परिपत्र, नोटिस, आदेश और रिक्तियां होंगी। इस दौरान मिशन निदेशक एबीडीएम संजीव एम गडकर आदि मौजूद रहे।