फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news world record in cycling

साइकिलिंग में कर्नल श्रीपद ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
jammu kashmir news world record in cycling
जम्मू। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम ने साइकिलिंग में रिकॉर्ड बनाया है। लेह से मनाली तक 472 किलोमीटर का सफर महज 34 घंटे और 54 मिनट में पूरा करके गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह एकल साइकिलिंग में ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति हैं। सेना की स्ट्रेटिजिक स्ट्राइकर डिविजन की एक कार्प के कर्नल श्रीराम ने 26 सितंबर को मनाली में अपना अभियान पूरा किया।
विज्ञापन

कर्नल श्रीपद श्रीराम ने लेह से मनाली तक की साइकिल यात्रा शनिवार को शुरू की थी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे लेह से ब्रिगेडियर आर के ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिविजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य और 195वें गनर्स डे के अवसर पर आयोजित किया गया। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed