{"_id":"652290eb508986f1960e5ad8","slug":"jammu-kashmir-news-two-army-porters-injured-in-landmine-blast-in-rajouri-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के नौशेरा में बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना के दो पोर्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के नौशेरा में बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना के दो पोर्टर घायल
Sun, 08 Oct 2023 04:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 08 Oct 2023 04:52 PM IST
सार
राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो पोर्टर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो पोर्टर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में हुए विस्फोट में मंगियोट गांव के निवासी राज कुमार और अश्वनी कुमार को छर्रे लग गए। उन्होंने कहा कि दोनों घायल पोर्टरों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत अग्रिम क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बनाई गई हैं। कभी-कभी बारिश के कारण इनकी स्थिति बदल जाती है, जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं। इसके लिए अग्रिम स्थानों पर अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन